शिक्षक भर्ती नोट्सRPSC 1st व 2nd Grade • 3rd Grade (REET मुख्य) • REETलॉगिन

स्थापत्य: दुर्ग, महल, मंदिर, बावड़ियाँ, छतरियाँ और हवेलियाँ

Architecture: forts, palaces, temples, stepwells, cenotaphs and havelis

RPSC प्रथम श्रेणी व्याख्याता जीव विज्ञान — सम्पूर्ण नोट्स • इतिहास: राजस्थान और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

अध्याय 137 तालिकाएँ31 एक-पंक्ति तथ्य55 प्रश्न

इस अध्याय में

  1. दुर्ग: प्रकार और प्रमुख दुर्ग
  2. महल
  3. मंदिर स्थापत्य
  4. बावड़ियाँ, छतरियाँ और हवेलियाँ
  5. सभी ग्रुपों के पिछले पेपरों से जुड़े अतिरिक्त तथ्य

एक नज़र में

दुर्ग: प्रकार और प्रमुख दुर्ग

प्रकारअर्थउदाहरण
गिरि दुर्गऊँची पहाड़ी परचित्तौड़, कुंभलगढ़, रणथंभौर, तारागढ़ (अजमेर, बूंदी), जालोर, आमेर
जल (औदक) दुर्गपानी से घिरागागरोन (आहू-कालीसिंध), भैंसरोड़गढ़ (चंबल-बामनी, चित्तौड़गढ़)
धान्वन (मरु) दुर्गरेगिस्तान से घिराभटनेर (हनुमानगढ़), जैसलमेर, जूनागढ़ (बीकानेर)
पारिख दुर्गचारों ओर गहरी खाईलोहागढ़ (भरतपुर), जूनागढ़
वन दुर्गघने वन से घिरासिवाना, रणथंभौर
एरण दुर्गखाई, काँटों, कठोर पत्थरों से दुर्गमचित्तौड़, जालोर
सैन्य / सहाय दुर्गवीर सैनिकों से रक्षित / बंधु-बांधवों से रक्षित—
दुर्गस्थाननिर्माता / इतिहासविशेषताएँ
चित्तौड़गढ़गंभीरी-बेड़च संगम के पास मेसा पठारपरंपरा से चित्रांगद मौर्य; बप्पा रावल (734)तीन साके (1303, 1535, 1568); विजय स्तंभ, जैन कीर्ति स्तंभ, पद्मिनी महल, कुंभश्याम-मीरा मंदिर, गौमुख कुंड; सात पोल (पाडन पोल, भैरव पोल, हनुमान पोल, गणेश पोल, जोड़ला पोल, लक्ष्मण पोल, राम पोल); कहावत — "गढ़ तो चित्तौड़गढ़, बाकी सब गढ़ैया"
कुंभलगढ़राजसमंदकुंभा (1443–58), शिल्पी मंडनलगभग 36 किमी लंबी दीवार — "भारत की महान दीवार"; "मेवाड़ की आँख"; भीतर कटारगढ़; प्रताप का जन्मस्थान; उदयसिंह का पालन यहीं; अबुल फ़ज़ल — इतनी ऊँचाई पर कि ऊपर देखने पर पगड़ी गिर जाए
रणथंभौरसवाई माधोपुरचौहान (8वीं-10वीं सदी से); हम्मीर (1301)गिरि + वन दुर्ग; त्रिनेत्र गणेश मंदिर; हम्मीर महल, रानी रंगदेवी का जौहर (राजस्थान का पहला साका); अबुल फ़ज़ल — "अन्य दुर्ग नंगे हैं, यह बख़्तरबंद है"
गागरोनझालावाड़, आहू-कालीसिंध संगमखींची चौहानजल दुर्ग — बिना नींव के चट्टान पर; अचलदास खींची का जौहर (1423); संत पीपाजी; सूफ़ी संत मीठे शाह की दरगाह
जैसलमेर (सोनार किला)त्रिकूट पहाड़ीरावल जैसल (1155–56)पीले पत्थर से — "सोनार किला"; 99 बुर्ज; बिना चूने के पत्थर जोड़कर; "जीवित दुर्ग" (आज भी लोग रहते हैं); ढाई साके; भीतर जैन मंदिर
आमेरजयपुरकाकिलदेव (1207) ने लिया; वर्तमान महल मानसिंह प्रथम; गणेश पोल — मिर्ज़ा राजा जयसिंहशीश महल, दीवान-ए-आम, शिला देवी मंदिर, मावठा झील; ऊपर जयगढ़
जयगढ़आमेर के ऊपर ("चील का टीला")सवाई जयसिंहजयबाण तोप (1720) — पहियों पर रखी विश्व की सबसे बड़ी तोपों में; तोप ढालने का कारख़ाना
नाहरगढ़ (सुदर्शनगढ़)जयपुरसवाई जयसिंह (1734); माधोसिंह द्वितीय ने रानियों के लिए 9 एक-जैसे महल—
मेहरानगढ़जोधपुर — चिड़िया टूँक पहाड़ीराव जोधा (12 मई 1459)"मयूरध्वज गढ़"; मोती महल, फूल महल, शीश महल; चामुंडा मंदिर; किलकिला, भवानी जैसी तोपें
जूनागढ़बीकानेररायसिंह (1589–94), मंत्री कर्मचंदधान्वन + पारिख; अनूप महल, फूल महल, कर्ण महल; रायसिंह प्रशस्ति (RPSC 2018 — जूनागढ़ = बीकानेर)
तारागढ़ (अजमेर)बीठली पहाड़ीअजयराज — "गढ़ बीठली""राजस्थान का जिब्राल्टर"; मीरान साहब की दरगाह
तारागढ़ (बूंदी)बूंदीबरसिंह (1354)"स्टार फ़ोर्ट"; गर्भगुंजन तोप; बूंदी के भित्ति-चित्र
लोहागढ़भरतपुरसूरजमल (1733 से)मिट्टी की मोटी दीवारें + गहरी खाई (सुजान गंगा नहर); लॉर्ड लेक (1805) चार बार घेरकर भी न जीत सका — "अजेय दुर्ग"; जवाहरसिंह दिल्ली से अष्टधातु द्वार लाए
भटनेरहनुमानगढ़भाटी; 1805 में बीकानेर ने जीताधान्वन दुर्ग; तैमूर (1398) का आक्रमण — उसने इसे भारत के सबसे सुरक्षित दुर्गों में गिना
सिवानाबालोतरा (छप्पन की पहाड़ियाँ)वीरनारायण पंवार (परंपरा); सातलदेव (1308)वन + गिरि दुर्ग; "मारवाड़ के राजाओं की शरणस्थली" (मालदेव, चंद्रसेन)
जालोर (स्वर्णगिरि)जालोरपरमार, फिर सोनगरा चौहानकान्हड़दे (1311); "सोनलगढ़"
बाला किलाअलवरहसन ख़ाँ मेवाती (16वीं सदी) से जुड़ा; निकुंभ परंपराRPSC 2024: "हवा बंगला बुर्ज विनयसिंह ने बनवाया" — गलत माना गया
अचलगढ़माउंट आबूपरमार; कुंभा ने पुनर्निर्माण (1452)अचलेश्वर महादेव; मंदाकिनी कुंड
याद रखने की ट्रिकUNESCO पहाड़ी दुर्ग (2013) — "चि-कुं-र-गा-आ-जै" = चित्तौड़, कुंभलगढ़, रणथंभौर, गागरोन, आमेर, जैसलमेर — "चिकुर गा आजै" (छह)।
परीक्षा बिंदुRPSC 2018: सोनीजी की नसियाँ — अजमेर, लोहागढ़ — भरतपुर, चंद्रमहल (सिटी पैलेस) — जयपुर, जूनागढ़ — बीकानेर। RPSC 2024: बाला किला (अलवर) — "हवा बंगला बुर्ज विनयसिंह ने बनवाया" गलत (अन्य कथन — 15 बड़े व 52 छोटे बुर्ज, सूरजमल का सूर्यकुंड, निकुंभों की चतुर्भुज देवी — सही)।
पूरा अध्याय पढ़ें

सभी उप-विषय, तालिकाएँ, एक-पंक्ति तथ्य और प्रश्न (हिंदी + English) — लॉगिन करके पढ़ें।

लॉगिन करें / खाता बनाएँ