प्ररूप अध्ययन: केंचुआ (Pheretima) और कॉकरोच (Periplaneta)
Type studies: earthworm (Pheretima) and cockroach (Periplaneta)
RPSC प्रथम श्रेणी व्याख्याता जीव विज्ञान — सम्पूर्ण नोट्स • प्ररूप अध्ययन (टाइप स्टडी)
अध्याय 38 तालिकाएँ37 एक-पंक्ति तथ्य58 प्रश्न
इस अध्याय में
- Pheretima posthuma (केंचुआ)
- Periplaneta americana (कॉकरोच)
एक नज़र में
- केंचुआ: क्लाइटेलम 14–16, 4-1-1 छिद्र (5–9, 14, 18), पेषणी 8–9, टिफ़्लोसोल 26 से, हीमोग्लोबिन प्लाज़्मा में, 3 प्रकार के वृक्कक, वृषण 10–11, अंडाशय 12/13, पॉरफ़ाइरिन, फ़ेओसोम
- कॉकरोच: अधोमुखी सिर (जीना, फ़्रॉन्स, क्लाइपियस), काटने-चबाने वाले मुखांग, टेग्मिना, गुदा-शूक केवल नर में, पेषणी में 6 दाँत, परिपोषी झिल्ली = मध्यांत्र, 100–150 मैल्पीघी नलिकाएँ, 10 जोड़ी श्वासरंध्र, मोज़ेक दृष्टि, ऊथीका (14–16 अंडे), 13 निर्मोचन
Pheretima posthuma (केंचुआ)
- वर्गीकरण: संघ ऐनेलिडा → वर्ग ऑलिगोकीटा → गण ओपिस्थोपोरा (हैप्लोटैक्सिडा) → कुल मेगास्कोलेसिडी → Pheretima posthuma (भारतीय केंचुआ)। नम मिट्टी में बिल, रात्रिचर; मिट्टी व सड़ते पत्ते खाता; "किसानों का मित्र"।
- बाह्य रचना (NCERT): शरीर 100–120 खंडों (मेटामियर) में; पृष्ठ पर गहरी मध्य-पृष्ठ रेखा (पृष्ठ रुधिर वाहिका); प्रथम खंड = परितुंड (पेरीस्टोमियम) जिसमें मुख, उसके ऊपर ढक्कन-जैसा पूर्वतुंड (प्रोस्टोमियम); 14–16 खंड = क्लाइटेलम (ग्रंथिल, गहरा) → शरीर पूर्व-क्लाइटेलर, क्लाइटेलर, पश्च-क्लाइटेलर भागों में।
- शूक (सीटी): पहले, अंतिम और क्लाइटेलर खंडों को छोड़ हर खंड के मध्य में वलय के रूप में S-आकार की काइटिनी शूक — चलन में सहायक।
| छिद्र | स्थिति (NCERT) |
|---|---|
| शुक्रग्राहिका छिद्र (4 जोड़ी) | 5–9 खंडों के अंतर्खंडीय खाँचों में, अधर-पार्श्व |
| मादा जनन-छिद्र (1) | 14वें खंड में मध्य-अधर |
| नर जनन-छिद्र (1 जोड़ी) | 18वें खंड में अधर-पार्श्व |
| जनन पैपिला (2 जोड़ी) | 17वें और 19वें खंड (नीचे सहायक ग्रंथियाँ) |
| वृक्कक छिद्र | पूरे शरीर पर अनगिनत सूक्ष्म छिद्र |
याद रखने की ट्रिक"4-1-1": 4 जोड़ी शुक्रग्राहिका छिद्र (5–9), 1 मादा छिद्र (14), 1 जोड़ी नर छिद्र (18); मादा छिद्र क्लाइटेलम के भीतर, नर छिद्र क्लाइटेलम के पीछे।
1.1 देह-भित्ति और पाचन
- देह-भित्ति (बाहर से भीतर): पतली क्यूटिकल → एक-स्तरीय स्तंभाकार अधिचर्म (ग्रंथि कोशिकाएँ, संवेदी कोशिकाएँ, फ़ेओसोम युक्त प्रकाशग्राही कोशिकाएँ) → वर्तुल पेशी (इसमें पॉरफ़ाइरिन वर्णक — भूरा रंग) → अनुदैर्ध्य पेशी → देहगुहीय (सीलोमिक) उपकला। देहगुहा दीर्णगुहिक (शाइज़ोसील), पटों (सेप्टा) से खंडों में बँटी।
| भाग | खंड (NCERT) | विशेषता |
|---|---|---|
| मुख-गुहा | 1–3 | मुख से आगे |
| ग्रसनी | 4 | पेशीय, चूषण |
| ग्रसिका | 5–7 | संकरी नली |
| पेषणी (गिज़र्ड) | 8–9 | मोटी पेशीय भित्ति, क्यूटिकल-आस्तरित — मिट्टी-पत्तों को पीसना |
| आमाशय | 9–14 | कैल्सियमी ग्रंथियाँ — मिट्टी के ह्यूमिक अम्ल का उदासीनीकरण |
| आंत्र | 15 से अंत तक | 26वें खंड पर 1 जोड़ी आंत्र-अंधनाल; 26वें से पृष्ठ भित्ति का भीतरी वलन टिफ़्लोसोल (अवशोषण-क्षेत्र बढ़ाता) |
परीक्षा बिंदु2018: वर्तुल पेशी-परत का वर्णक = पॉरफ़ाइरिन; 2022: फ़ेओसोम = लेंस (प्रकाशग्राही कोशिका का लेंस-जैसा अंगक)।
1.2 परिसंचरण, श्वसन, उत्सर्जन
- परिसंचरण: बंद तंत्र — वाहिकाएँ, केशिकाएँ, हृदय। हीमोग्लोबिन प्लाज़्मा में घुला (कोशिकाओं में नहीं); रुधिर कोशिकाएँ भक्षकाणु। 4–6 खंडों में रुधिर ग्रंथियाँ रुधिर कोशिकाएँ व हीमोग्लोबिन बनातीं।
- स्नातक-स्तर: पृष्ठ वाहिका (संग्राहक, आगे की ओर बहाव, कपाट युक्त), अधर वाहिका (वितरक, पीछे की ओर), अधोतंत्रिका वाहिका; 4 जोड़ी हृदय — 7, 9, 12, 13 खंडों में (7, 9 = पार्श्व हृदय; 12, 13 = पार्श्व-ग्रसिका हृदय)।
- श्वसन: कोई अंग नहीं; नम त्वचा से विसरण (त्वचीय श्वसन) — इसलिए त्वचा सूखी तो केंचुआ मरता।
| वृक्कक (नेफ़्रीडिया) | स्थिति | खुलते हैं | प्रकार |
|---|---|---|---|
| पटीय (सेप्टल) | 15वें से अंतिम खंड तक, पटों के दोनों ओर | आंत्र में (अंतर्वृक्कक नालों द्वारा) | आंत्रवृक्कक (एंटेरोनेफ़्रिक); वृक्ककमुख (नेफ़्रोस्टोम) युक्त |
| अध्यावरणी (इंटेग्यूमेंटरी) | 3 से अंतिम खंड, देह-भित्ति की भीतरी सतह पर; क्लाइटेलम में बहुत अधिक ("वृक्कक-वन") | शरीर-सतह पर (वृक्कक छिद्र) | बहिर्वृक्कक (एक्सोनेफ़्रिक) |
| ग्रसनीय | 4, 5, 6 खंडों में 3 जोड़ी गुच्छे | मुख-गुहा व ग्रसनी में | आंत्रवृक्कक |
- आंत्रवृक्कक क्यों? जो वृक्कक मल आंत्र में डालते, उनका जल आंत्र में पुनः अवशोषित हो जाता — बिल में रहने वाले केंचुए के लिए जल-संरक्षण का अनुकूलन। वृक्कक मुख्यतः शरीर-द्रवों का आयतन व संघटन नियंत्रित करते (NCERT)।
1.3 तंत्रिका तंत्र और जनन
- तंत्रिका तंत्र: अधर युग्मित तंत्रिका रज्जु पर खंडवार गुच्छिकाएँ; 3–4 खंडों में रज्जु दो शाखाओं में बँटकर ग्रसनी को घेरती और पृष्ठ में प्रमस्तिष्क गुच्छिकाओं से मिलती → तंत्रिका-वलय। आँखें नहीं; प्रकाश व स्पर्श-ग्राही कोशिकाएँ, अग्र भाग में रसायनग्राही (मुखीय ग्राही)।
| जनन अंग | खंड (NCERT) |
|---|---|
| वृषण (2 जोड़ी) | 10 और 11 |
| शुक्राशय | 11 और 12 (स्नातक पुस्तकें) |
| शुक्रवाहक | 18वें तक जाकर प्रोस्टेट वाहिनी से मिलते |
| प्रोस्टेट ग्रंथि | 18वें के आसपास (एक जोड़ी) |
| सहायक ग्रंथियाँ (2 जोड़ी) | 17 और 19 |
| शुक्रग्राहिकाएँ (4 जोड़ी) | 6–9 (हर खंड में एक जोड़ी) |
| अंडाशय (1 जोड़ी) | 12/13 पट पर (13वें खंड में) |
| अंडवाहिनियाँ | मिलकर 14वें में एकल मादा छिद्र |
- उभयलिंगी पर पर-निषेचन: पुंपूर्वता (प्रोटैंड्री) के कारण स्व-निषेचन नहीं; मैथुन में शुक्राणुओं का परस्पर आदान-प्रदान → साथी की शुक्रग्राहिका में संचय।
- कोकून: क्लाइटेलम की ग्रंथि कोशिकाएँ कोकून बनातीं; उसमें अंडे, शुक्राणु, पोषक तरल → निषेचन व परिवर्धन कोकून के भीतर, मिट्टी में। लगभग 3 सप्ताह बाद हर कोकून से 2–20 (औसत 4) छोटे केंचुए; प्रत्यक्ष परिवर्धन (लार्वा नहीं) — NCERT।
- आर्थिक महत्व: बिल बनाकर मिट्टी को वायवीय व उपजाऊ बनाता; वर्मीकम्पोस्ट (Eisenia fetida, Eudrilus), मछली पकड़ने का चारा।
पूरा अध्याय पढ़ें
सभी उप-विषय, तालिकाएँ, एक-पंक्ति तथ्य और प्रश्न (हिंदी + English) — लॉगिन करके पढ़ें।
लॉगिन करें / खाता बनाएँ