स्थापत्य: दुर्ग, महल, मंदिर, बावड़ियाँ, छतरियाँ और हवेलियाँ
Architecture: forts, palaces, temples, stepwells, cenotaphs and havelis
तृतीय श्रेणी लेवल 2 नोट्स • राजस्थान की कला-संस्कृति और राजस्थानी भाषा
अध्याय 47 तालिकाएँ31 एक-पंक्ति तथ्य55 प्रश्न
इस अध्याय में
- दुर्ग: प्रकार और प्रमुख दुर्ग
- महल
- मंदिर स्थापत्य
- बावड़ियाँ, छतरियाँ और हवेलियाँ
- सभी ग्रुपों के पिछले पेपरों से जुड़े अतिरिक्त तथ्य
एक नज़र में
- दुर्गों के प्रकार (शुक्रनीति): गिरि, जल (औदक), धान्वन (मरु), पारिख (खाई), वन, एरण, सैन्य, सहाय; गागरोन — जल दुर्ग, भटनेर/जैसलमेर — धान्वन, लोहागढ़ — पारिख
- UNESCO "राजस्थान के पहाड़ी दुर्ग" (2013): चित्तौड़गढ़, कुंभलगढ़, रणथंभौर, गागरोन, आमेर, जैसलमेर; अन्य विश्व धरोहर — केवलादेव (1985), जंतर-मंतर (2010), जयपुर नगर (2019)
- मंदिर: दिलवाड़ा (विमल वसही 1031, लूण वसही 1230), रणकपुर (1439, 1444 स्तंभ), ओसियाँ ("राजस्थान का भुवनेश्वर"), किराडू ("राजस्थान का खजुराहो"), जगत ("मेवाड़ का खजुराहो"), भंडदेवरा ("हाड़ौती का खजुराहो")
- बावड़ी-छतरी-हवेली: चाँद बावड़ी (आभानेरी), रानीजी की बावड़ी (बूंदी); 84 खंभों की छतरी (बूंदी), बड़ा बाग़ (जैसलमेर), जसवंत थड़ा; पटवों की हवेली (जैसलमेर); शेखावाटी — "खुली कला दीर्घा"
दुर्ग: प्रकार और प्रमुख दुर्ग
- राजस्थान को "दुर्गों का प्रदेश" कहते हैं। प्राचीन ग्रंथ शुक्रनीति में दुर्गों के प्रकार बताए गए हैं, और राजस्थान में लगभग हर प्रकार मिलता है। जिस दुर्ग में सब गुण हों उसे सर्वश्रेष्ठ माना गया — जैसे चित्तौड़ (गिरि + पानी के भंडार)।
| प्रकार | अर्थ | उदाहरण |
|---|---|---|
| गिरि दुर्ग | ऊँची पहाड़ी पर | चित्तौड़, कुंभलगढ़, रणथंभौर, तारागढ़ (अजमेर, बूंदी), जालोर, आमेर |
| जल (औदक) दुर्ग | पानी से घिरा | गागरोन (आहू-कालीसिंध), भैंसरोड़गढ़ (चंबल-बामनी, चित्तौड़गढ़) |
| धान्वन (मरु) दुर्ग | रेगिस्तान से घिरा | भटनेर (हनुमानगढ़), जैसलमेर, जूनागढ़ (बीकानेर) |
| पारिख दुर्ग | चारों ओर गहरी खाई | लोहागढ़ (भरतपुर), जूनागढ़ |
| वन दुर्ग | घने वन से घिरा | सिवाना, रणथंभौर |
| एरण दुर्ग | खाई, काँटों, कठोर पत्थरों से दुर्गम | चित्तौड़, जालोर |
| सैन्य / सहाय दुर्ग | वीर सैनिकों से रक्षित / बंधु-बांधवों से रक्षित | — |
| दुर्ग | स्थान | निर्माता / इतिहास | विशेषताएँ |
|---|---|---|---|
| चित्तौड़गढ़ | गंभीरी-बेड़च संगम के पास मेसा पठार | परंपरा से चित्रांगद मौर्य; बप्पा रावल (734) | तीन साके (1303, 1535, 1568); विजय स्तंभ, जैन कीर्ति स्तंभ, पद्मिनी महल, कुंभश्याम-मीरा मंदिर, गौमुख कुंड; सात पोल (पाडन पोल, भैरव पोल, हनुमान पोल, गणेश पोल, जोड़ला पोल, लक्ष्मण पोल, राम पोल); कहावत — "गढ़ तो चित्तौड़गढ़, बाकी सब गढ़ैया" |
| कुंभलगढ़ | राजसमंद | कुंभा (1443–58), शिल्पी मंडन | लगभग 36 किमी लंबी दीवार — "भारत की महान दीवार"; "मेवाड़ की आँख"; भीतर कटारगढ़; प्रताप का जन्मस्थान; उदयसिंह का पालन यहीं; अबुल फ़ज़ल — इतनी ऊँचाई पर कि ऊपर देखने पर पगड़ी गिर जाए |
| रणथंभौर | सवाई माधोपुर | चौहान (8वीं-10वीं सदी से); हम्मीर (1301) | गिरि + वन दुर्ग; त्रिनेत्र गणेश मंदिर; हम्मीर महल, रानी रंगदेवी का जौहर (राजस्थान का पहला साका); अबुल फ़ज़ल — "अन्य दुर्ग नंगे हैं, यह बख़्तरबंद है" |
| गागरोन | झालावाड़, आहू-कालीसिंध संगम | खींची चौहान | जल दुर्ग — बिना नींव के चट्टान पर; अचलदास खींची का जौहर (1423); संत पीपाजी; सूफ़ी संत मीठे शाह की दरगाह |
| जैसलमेर (सोनार किला) | त्रिकूट पहाड़ी | रावल जैसल (1155–56) | पीले पत्थर से — "सोनार किला"; 99 बुर्ज; बिना चूने के पत्थर जोड़कर; "जीवित दुर्ग" (आज भी लोग रहते हैं); ढाई साके; भीतर जैन मंदिर |
| आमेर | जयपुर | काकिलदेव (1207) ने लिया; वर्तमान महल मानसिंह प्रथम; गणेश पोल — मिर्ज़ा राजा जयसिंह | शीश महल, दीवान-ए-आम, शिला देवी मंदिर, मावठा झील; ऊपर जयगढ़ |
| जयगढ़ | आमेर के ऊपर ("चील का टीला") | सवाई जयसिंह | जयबाण तोप (1720) — पहियों पर रखी विश्व की सबसे बड़ी तोपों में; तोप ढालने का कारख़ाना |
| नाहरगढ़ (सुदर्शनगढ़) | जयपुर | सवाई जयसिंह (1734); माधोसिंह द्वितीय ने रानियों के लिए 9 एक-जैसे महल | — |
| मेहरानगढ़ | जोधपुर — चिड़िया टूँक पहाड़ी | राव जोधा (12 मई 1459) | "मयूरध्वज गढ़"; मोती महल, फूल महल, शीश महल; चामुंडा मंदिर; किलकिला, भवानी जैसी तोपें |
| जूनागढ़ | बीकानेर | रायसिंह (1589–94), मंत्री कर्मचंद | धान्वन + पारिख; अनूप महल, फूल महल, कर्ण महल; रायसिंह प्रशस्ति (RPSC 2018 — जूनागढ़ = बीकानेर) |
| तारागढ़ (अजमेर) | बीठली पहाड़ी | अजयराज — "गढ़ बीठली" | "राजस्थान का जिब्राल्टर"; मीरान साहब की दरगाह |
| तारागढ़ (बूंदी) | बूंदी | बरसिंह (1354) | "स्टार फ़ोर्ट"; गर्भगुंजन तोप; बूंदी के भित्ति-चित्र |
| लोहागढ़ | भरतपुर | सूरजमल (1733 से) | मिट्टी की मोटी दीवारें + गहरी खाई (सुजान गंगा नहर); लॉर्ड लेक (1805) चार बार घेरकर भी न जीत सका — "अजेय दुर्ग"; जवाहरसिंह दिल्ली से अष्टधातु द्वार लाए |
| भटनेर | हनुमानगढ़ | भाटी; 1805 में बीकानेर ने जीता | धान्वन दुर्ग; तैमूर (1398) का आक्रमण — उसने इसे भारत के सबसे सुरक्षित दुर्गों में गिना |
| सिवाना | बालोतरा (छप्पन की पहाड़ियाँ) | वीरनारायण पंवार (परंपरा); सातलदेव (1308) | वन + गिरि दुर्ग; "मारवाड़ के राजाओं की शरणस्थली" (मालदेव, चंद्रसेन) |
| जालोर (स्वर्णगिरि) | जालोर | परमार, फिर सोनगरा चौहान | कान्हड़दे (1311); "सोनलगढ़" |
| बाला किला | अलवर | हसन ख़ाँ मेवाती (16वीं सदी) से जुड़ा; निकुंभ परंपरा | RPSC 2024: "हवा बंगला बुर्ज विनयसिंह ने बनवाया" — गलत माना गया |
| अचलगढ़ | माउंट आबू | परमार; कुंभा ने पुनर्निर्माण (1452) | अचलेश्वर महादेव; मंदाकिनी कुंड |
याद रखने की ट्रिकUNESCO पहाड़ी दुर्ग (2013) — "चि-कुं-र-गा-आ-जै" = चित्तौड़, कुंभलगढ़, रणथंभौर, गागरोन, आमेर, जैसलमेर — "चिकुर गा आजै" (छह)।
परीक्षा बिंदुRPSC 2018: सोनीजी की नसियाँ — अजमेर, लोहागढ़ — भरतपुर, चंद्रमहल (सिटी पैलेस) — जयपुर, जूनागढ़ — बीकानेर। RPSC 2024: बाला किला (अलवर) — "हवा बंगला बुर्ज विनयसिंह ने बनवाया" गलत (अन्य कथन — 15 बड़े व 52 छोटे बुर्ज, सूरजमल का सूर्यकुंड, निकुंभों की चतुर्भुज देवी — सही)।
पूरा अध्याय पढ़ें
सभी उप-विषय, तालिकाएँ, एक-पंक्ति तथ्य और प्रश्न (हिंदी + English) — लॉगिन करके पढ़ें।
लॉगिन करें / खाता बनाएँ