महाजनपद, जैन-बौद्ध धर्म और मौर्य साम्राज्य
Mahajanapadas, Jainism–Buddhism and the Mauryan Empire
तृतीय श्रेणी लेवल 2 नोट्स • सामाजिक अध्ययन: इतिहास
अध्याय 27 तालिकाएँ28 एक-पंक्ति तथ्य33 प्रश्न
इस अध्याय में
- महाजनपद और मगध का उत्कर्ष
- जैन और बौद्ध धर्म
- मौर्य साम्राज्य
एक नज़र में
- 16 महाजनपद (अंगुत्तर निकाय) — मगध (राजगृह → पाटलिपुत्र) सबसे शक्तिशाली बना; गणराज्य — वज्जि (वैशाली, लिच्छवि), मल्ल; दक्षिण का एकमात्र — अश्मक; राजस्थान — मत्स्य (विराटनगर/बैराठ); मगध के वंश — हर्यंक (बिंबिसार, अजातशत्रु, उदयिन) → शिशुनाग → नंद (महापद्म — "एकराट्"); सिकंदर का आक्रमण — 326 ई.पू. (झेलम पर पोरस)
- जैन व बौद्ध — महावीर (24वें तीर्थंकर, कुंडग्राम, कैवल्य 42 वर्ष में, पावापुरी में निर्वाण; 5 महाव्रत, त्रिरत्न); बुद्ध (लुम्बिनी 563 ई.पू., ज्ञान बोधगया, प्रथम उपदेश सारनाथ — धर्मचक्रप्रवर्तन, महापरिनिर्वाण कुशीनगर; 4 आर्य सत्य, अष्टांगिक मार्ग, त्रिपिटक); 4 बौद्ध संगीतियाँ — राजगृह, वैशाली, पाटलिपुत्र, कश्मीर (हीनयान-महायान विभाजन)
- मौर्य साम्राज्य (322–185 ई.पू.) — चंद्रगुप्त (चाणक्य; सेल्यूकस पराजित 305 ई.पू.; राजदूत मेगस्थनीज़ — "इंडिका"), बिंदुसार, अशोक (कलिंग युद्ध 261 ई.पू. → धम्म; 14 शिलालेख, 7 स्तंभलेख; ब्राह्मी — जेम्स प्रिंसेप (1837) ने पढ़ी; भाब्रू/बैराठ शिलालेख — राजस्थान); कौटिल्य का अर्थशास्त्र — सप्तांग सिद्धांत; अंत — पुष्यमित्र शुंग (185 ई.पू.)
महाजनपद और मगध का उत्कर्ष
| महाजनपद | राजधानी | टिप्पणी |
|---|---|---|
| मगध | राजगृह (गिरिव्रज) → पाटलिपुत्र | सबसे शक्तिशाली — साम्राज्य का केंद्र |
| कोसल / काशी | श्रावस्ती / वाराणसी | कोसल ने काशी को मिलाया; प्रसेनजित |
| वज्जि | वैशाली | गणराज्य — 8 कुलों का संघ, लिच्छवि प्रमुख |
| मल्ल | कुशीनारा, पावा | गणराज्य; बुद्ध का परिनिर्वाण, महावीर का निर्वाण इसी क्षेत्र में |
| अवंति | उज्जयिनी, माहिष्मती | प्रद्योत; मगध का प्रतिद्वंद्वी |
| वत्स / कुरु / पांचाल | कौशांबी / इंद्रप्रस्थ / अहिच्छत्र, कांपिल्य | वत्स — उदयन |
| मत्स्य | विराटनगर (बैराठ) — राजस्थान | पांडवों का अज्ञातवास (परंपरा); अशोक का भाब्रू शिलालेख, बौद्ध विहार |
| शूरसेन / चेदि / अंग | मथुरा / शुक्तिमती / चंपा | अंग को बिंबिसार ने मगध में मिलाया |
| अश्मक | पोतन (पोटली) — गोदावरी | दक्षिण भारत का एकमात्र महाजनपद |
| गांधार / कंबोज | तक्षशिला / राजपुर | पश्चिमोत्तर; तक्षशिला — शिक्षा-केंद्र |
विस्तार से समझें: महाजनपदों की राजधानियाँ और मगध का उत्कर्ष
| महाजनपद | राजधानी |
|---|---|
| मगध | राजगृह (गिरिव्रज), बाद में पाटलिपुत्र |
| कंबोज | राजपुर (हाटक) |
| गांधार | तक्षशिला |
| मत्स्य (राजस्थान) | विराटनगर (बैराठ, जयपुर) |
| शूरसेन | मथुरा |
| अवंति | उज्जयिनी, माहिष्मती |
| वत्स | कौशांबी |
| कोसल | श्रावस्ती |
| वज्जि | वैशाली |
| अंग | चंपा |
| कुरु / पांचाल | इंद्रप्रस्थ / अहिच्छत्र-कांपिल्य |
- मगध प्रथम क्यों — गंगा और सोन नदियाँ (यातायात, सिंचाई, उपजाऊ मिट्टी), लोहे की खानें (हथियार), जंगलों में हाथी (सेना), योग्य शासक (बिंबिसार, अजातशत्रु, महापद्मनंद) — "ये सभी"।
परीक्षा बिंदुपूछा गया — REET 2021 L2 (प्र. 142), 2022 L2 पारी III (प्र. 117), पारी IV (प्र. 93)।
पूरा अध्याय पढ़ें
सभी उप-विषय, तालिकाएँ, एक-पंक्ति तथ्य और प्रश्न (हिंदी + English) — लॉगिन करके पढ़ें।
लॉगिन करें / खाता बनाएँ