लोकदेवता, लोकदेवियाँ, संत और संप्रदाय
Folk deities, folk goddesses, saints and sects
REET लेवल 2 नोट्स • सामाजिक अध्ययन: राजस्थान
अध्याय 64 तालिकाएँ31 एक-पंक्ति तथ्य52 प्रश्न
इस अध्याय में
- लोकदेवता कौन होते हैं?
- प्रमुख लोकदेवता — विस्तार से
- लोकदेवियाँ
- संत और संप्रदाय
- सभी ग्रुपों के पिछले पेपरों से जुड़े अतिरिक्त तथ्य
एक नज़र में
- पंच पीर: पाबूजी, हड़बूजी, रामदेवजी, गोगाजी, मांगलिया मेहाजी — "पाबू हड़बू रामदे, मांगलिया मेहा। पाँचों पीर पधारजो, गोगाजी जेहा॥"
- तेजाजी — जन्म खड़नाल (नागौर), निर्वाण सुरसुरा (अजमेर) — हर नए तेजाजी मंदिर की अखंड ज्योति सुरसुरा से (RPSC 2024); देवनारायणजी — गुर्जरों के आराध्य, सबसे लंबी फड़
- लोकदेवियाँ: करणी माता (देशनोक — सफ़ेद चूहे "काबा"), कैला देवी (करौली — लक्खी मेला), जीण माता (सीकर), शीतला माता (चाकसू)
- संप्रदाय: बिश्नोई (जांभोजी, 29 नियम), जसनाथी (36 नियम, अग्नि नृत्य), दादू पंथ (नरायणा), रामस्नेही (शाहपुरा — फूलडोल; खेड़ापा — रामदासजी, RPSC 2025); मीराबाई
लोकदेवता कौन होते हैं?
- राजस्थान के लोकदेवता प्रायः ऐसे वीर थे जिन्होंने गायों, स्त्रियों, शरणागतों और समाज की रक्षा में प्राण दिए, या ऐसे संत-पुरुष जिन्होंने छुआछूत और भेदभाव के विरुद्ध काम किया। गाँव-गाँव में उनके "थान"/"देवरे" (चबूतरे) होते हैं; पुजारी को "भोपा" कहते हैं, जो रात भर "जागरण" में उनकी गाथा गाते हैं। कई गाथाएँ कपड़े पर बने चित्र — "फड़" — के सामने गाई जाती हैं (अध्याय 12)।
याद रखने की ट्रिकपंच पीर का दोहा — "पाबू हड़बू रामदे, मांगलिया मेहा। पाँचों पीर पधारजो, गोगाजी जेहा॥" — पहले अक्षर: पा-ह-रा-मां-गो।
पूरा अध्याय पढ़ें
सभी उप-विषय, तालिकाएँ, एक-पंक्ति तथ्य और प्रश्न (हिंदी + English) — लॉगिन करके पढ़ें।
लॉगिन करें / खाता बनाएँ