शिक्षक भर्ती नोट्सRPSC 1st व 2nd Grade • 3rd Grade (REET मुख्य) • REETलॉगिन

फ़सल उत्पादन, कृषि प्रबंधन और खाद्य संसाधन

Crop production, agricultural management and food resources

REET लेवल 2 नोट्स • विज्ञान

अध्याय 75 तालिकाएँ28 एक-पंक्ति तथ्य29 प्रश्न

इस अध्याय में

  1. फ़सलें और कृषि पद्धतियाँ
  2. पशुपालन और खाद्य संसाधनों में सुधार

एक नज़र में

फ़सलें और कृषि पद्धतियाँ

ऋतुबुवाई–कटाईफ़सलेंराजस्थान
खरीफ़जून–जुलाई (मानसून) → सितंबर–अक्टूबरधान, मक्का, बाजरा, ज्वार, सोयाबीन, मूँगफली, कपास, मूँग, मोठ, ग्वार, तिलबाजरा — राज्य की सबसे अधिक क्षेत्र वाली फ़सल; ग्वार — देश में प्रथम
रबीअक्टूबर–नवंबर → मार्च–अप्रैलगेहूँ, जौ, चना, मटर, सरसों, अलसी, जीरा, धनिया, इसबगोलसरसों, इसबगोल — देश में प्रथम; धनिया — हाड़ौती (रामगंज मंडी)
ज़ायदमार्च → जून (गर्मी)तरबूज़, ख़रबूज़ा, ककड़ी, खीरा, सब्ज़ियाँ, चारामतीरा (रेतीला क्षेत्र)
चरणक्या व क्योंउपकरण
1. मिट्टी तैयार करनाजुताई — मिट्टी भुरभुरी, जड़ों को वायु, केंचुए-जीवाणु सक्रिय, पोषक ऊपर; समतलन — जल का समान वितरण, अपरदन कमहल, कुदाल, कल्टीवेटर (ट्रैक्टर), पाटा (लेवलर)
2. बुवाईस्वस्थ बीज — पानी में डालें: क्षतिग्रस्त/खोखले बीज तैरते; उचित गहराई व दूरीपारंपरिक कीप-नली, सीड ड्रिल (समान दूरी-गहराई, पक्षियों से बचाव); धान — रोपाई (पौधशाला से)
3. खाद व उर्वरकखाद — जैविक, ह्यूमस देती, मिट्टी की संरचना-जलधारण सुधारती; उर्वरक — अकार्बनिक, विशिष्ट पोषक (N-P-K) — यूरिया, अमोनियम सल्फ़ेट, सुपर फ़ॉस्फ़ेट, पोटाश; अति-उपयोग से मिट्टी-जल प्रदूषणगोबर खाद, कम्पोस्ट, वर्मी-कम्पोस्ट (केंचुआ — आइसीनिया फ़ेटिडा), हरी खाद (ढैंचा, सनई)
4. सिंचाईनिश्चित अंतराल पर जल — अंकुरण, पोषक-परिवहन, पाले से रक्षापारंपरिक — मोट (चरस), चेन पंप, ढेकली, रहट (फ़ारसी चक्र); आधुनिक — स्प्रिंकलर (फव्वारा), ड्रिप (टपक) — जल-बचत, रेतीली-असमतल भूमि हेतु
5. निराईखरपतवार — पोषक, जल, प्रकाश के लिए प्रतिस्पर्धाखुरपी, खरपतवारनाशी (2,4-D) — छिड़काव के समय मुँह-नाक ढकें
6. कटाईपकी फ़सल काटना → थ्रेशिंग (गहाई) — दाना भूसे से अलग → ओसाई (फटकना)हँसिया (दराँती), हार्वेस्टर, कंबाइन (कटाई + गहाई एक साथ)
7. भंडारणदानों को धूप में सुखाकर नमी कम — कीट, कवक, जीवाणु से बचावजूट की बोरियाँ, धातु-पात्र, साइलो व भंडारगृह, नीम की पत्तियाँ (घरेलू), धूमन (रसायन); भारतीय खाद्य निगम (FCI) — 1965

विस्तार से समझें: रोग-प्रतिरोधी उन्नत किस्में (पादप प्रजनन)

पादप प्रजनन — इच्छित गुण (अधिक उपज, रोग/कीट-प्रतिरोध, पोषण) वाले पौधों का चयन → संकरण → परीक्षण → नई किस्म जारी। भारत में IARI (पूसा), नई दिल्ली ने अनेक किस्में दीं — इसलिए नाम "पूसा …"।

फ़सलकिस्मकिसके प्रति प्रतिरोधी
गेहूँहिमगिरि (Himgiri)पत्ती व धारीदार रतुआ (leaf & stripe rust), हिल बंट (hill bunt) — REET 2025
ब्रैसिका (सरसों)पूसा स्वर्णिम (करन राई)श्वेत किट्ट (white rust) — REET 2025
फूलगोभीपूसा शुभ्रा, पूसा स्नोबॉल K-1काला विगलन (black rot), कर्ल ब्लाइट ब्लैक रॉट
लोबियापूसा कोमलजीवाणु अंगमारी (bacterial blight)
मिर्चपूसा सदाबहारमिर्च मोज़ेक वायरस, TMV, पत्ती मरोड़ (leaf curl)
सरसों (कीट)पूसा गौरवएफ़िड (माहू)
भिंडी (कीट)पूसा सावनी, पूसा A-4तना व फल छेदक
सेम (कीट)पूसा सेम 2, पूसा सेम 3जैसिड, एफ़िड, फल छेदक
याद रखने की ट्रिक"हिमगिरि गेहूँ — पहाड़ (हिल) बंट", "स्वर्णिम सरसों — श्वेत (सफ़ेद) किट्ट" — सोना (स्वर्ण) और सफ़ेद की जोड़ी याद रखें।
पूरा अध्याय पढ़ें

सभी उप-विषय, तालिकाएँ, एक-पंक्ति तथ्य और प्रश्न (हिंदी + English) — लॉगिन करके पढ़ें।

लॉगिन करें / खाता बनाएँ