राजस्थान का एकीकरण (1948–1956): सात चरण, राजप्रमुख, प्रधानमंत्री और राज्य पुनर्गठन
The integration of Rajasthan (1948–1956): seven stages, Rajpramukhs, Prime Ministers and state reorganisation
तृतीय श्रेणी लेवल 1 नोट्स • राजस्थान का इतिहास
अध्याय 92 तालिकाएँ18 एक-पंक्ति तथ्य20 प्रश्न
इस अध्याय में
- पृष्ठभूमि
- एकीकरण के सात चरण — विस्तार से
- महत्वपूर्ण बिंदु और निर्णय
- सभी ग्रुपों के पिछले पेपरों से जुड़े अतिरिक्त तथ्य
एक नज़र में
- इकाइयाँ: 19 रियासतें + 3 ठिकाने (लावा, कुशलगढ़, नीमराणा) + अजमेर-मेरवाड़ा (ब्रिटिश क्षेत्र)
- 7 चरण, 18 मार्च 1948 से 1 नवंबर 1956 — कुल 8 वर्ष 7 माह 14 दिन; नेतृत्व सरदार पटेल व वी. पी. मेनन (रियासती मंत्रालय)
- पहला — मत्स्य संघ (18 मार्च 1948, अलवर); चौथा — वृहद् राजस्थान (30 मार्च 1949) = राजस्थान दिवस, राजधानी जयपुर
- अंतिम — 1 नवंबर 1956: अजमेर-मेरवाड़ा, आबू-देलवाड़ा, सुनेल टप्पा जुड़े; सिरोंज म.प्र. को; राजप्रमुख पद समाप्त — पहले राज्यपाल गुरुमुख निहालसिंह
पृष्ठभूमि
- 15 अगस्त 1947 को अंग्रेज़ों के जाने के साथ रियासतों पर ब्रिटिश सर्वोच्चता समाप्त हुई। भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 के अनुसार रियासतें भारत या पाकिस्तान में मिल सकती थीं या स्वतंत्र रहने का दावा कर सकती थीं। सरदार पटेल (गृह व रियासती मंत्री) और सचिव वी. पी. मेनन ने पहले विलय-पत्र (Instrument of Accession) पर हस्ताक्षर करवाए — रक्षा, विदेश और संचार भारत को — फिर छोटी रियासतों को मिलाकर बड़े संघ बनाए।
- राजस्थान की इकाइयाँ: 19 रियासतें (उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, कोटा, बूंदी, झालावाड़, टोंक, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, किशनगढ़, शाहपुरा, डूंगरपुर, बाँसवाड़ा, प्रतापगढ़, सिरोही), 3 ठिकाने/चीफ़शिप — लावा (जयपुर के पास), कुशलगढ़ (बाँसवाड़ा), नीमराणा (अलवर) — और केंद्र-शासित अजमेर-मेरवाड़ा।
- कठिनाइयाँ: जोधपुर के महाराजा हनवंतसिंह ने जिन्ना से मिलकर पाकिस्तान में मिलने का प्रयास किया (RPSC 2024), पर पटेल-मेनन के दबाव में भारत के विलय-पत्र पर हस्ताक्षर किए; धौलपुर और भरतपुर उत्तर प्रदेश में मिलना चाहते थे (भाषा-संस्कृति के आधार पर — ब्रज क्षेत्र); बाँसवाड़ा के महारावल चंद्रवीरसिंह ने हस्ताक्षर करते हुए कहा — "मैं अपने डेथ वारंट पर हस्ताक्षर कर रहा हूँ"; मेवाड़ स्वयं को केंद्र मानकर दूसरों को अपने में मिलाना चाहता था।
परीक्षा बिंदुRPSC 2024: "किस रियासत ने पटेल की विलय-नीति के विरुद्ध पाकिस्तान में मिलने का प्रयास किया?" → जोधपुर (विकल्प: बीकानेर, जैसलमेर, जयपुर)।
पूरा अध्याय पढ़ें
सभी उप-विषय, तालिकाएँ, एक-पंक्ति तथ्य और प्रश्न (हिंदी + English) — लॉगिन करके पढ़ें।
लॉगिन करें / खाता बनाएँ