प्रस्तावना और मूल ढाँचा
The Preamble and the basic structure
RPSC प्रथम श्रेणी व्याख्याता जीव विज्ञान — सम्पूर्ण नोट्स • भारतीय राजव्यवस्था
अध्याय 45 तालिकाएँ17 एक-पंक्ति तथ्य22 प्रश्न
इस अध्याय में
- प्रस्तावना का पाठ
- प्रस्तावना के प्रमुख शब्दों का अर्थ
- प्रस्तावना की प्रकृति
- मूल ढाँचा सिद्धांत
एक नज़र में
- प्रस्तावना: "हम, भारत के लोग" — भारत को संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य; लक्ष्य — न्याय, स्वतंत्रता, समता, बंधुता; अंगीकरण-तिथि 26 नवंबर 1949
- एक बार संशोधित: 42वाँ संशोधन (1976) — समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, अखंडता जोड़े; सर्वोच्च न्यायालय ने नवंबर 2024 में इन्हें बरकरार रखा
- संविधान का भाग? बेरुबारी (1960) — नहीं; केशवानंद भारती (1973) — हाँ; LIC (1995) — हाँ; यह न शक्ति का स्रोत, न प्रतिबंध और न्यायालय में लागू नहीं
- मूल ढाँचा: केशवानंद भारती (24 अप्रैल 1973, 13 न्यायाधीश, 7:6) — संसद संविधान संशोधित कर सकती है, पर मूल ढाँचा नहीं बदल सकती
प्रस्तावना का पाठ
- "हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को: सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए, दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख़ 26 नवंबर, 1949 ई. को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।"
प्रस्तावना से चार बातें पता चलती हैं
- (1) सत्ता का स्रोत — "हम, भारत के लोग" — यानी संविधान जनता ने बनाया, किसी राजा या विदेशी संसद ने नहीं। (2) राज्य की प्रकृति — संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक, गणराज्य। (3) संविधान के उद्देश्य — न्याय, स्वतंत्रता, समता, बंधुता। (4) अंगीकरण की तिथि — 26 नवंबर 1949।
पूरा अध्याय पढ़ें
सभी उप-विषय, तालिकाएँ, एक-पंक्ति तथ्य और प्रश्न (हिंदी + English) — लॉगिन करके पढ़ें।
लॉगिन करें / खाता बनाएँ