संविधान सभा और संविधान का निर्माण
The Constituent Assembly and the making of the Constitution
तृतीय श्रेणी लेवल 2 नोट्स • सामाजिक अध्ययन: संविधान और शासन
अध्याय 13 तालिकाएँ22 एक-पंक्ति तथ्य24 प्रश्न
इस अध्याय में
- संविधान सभा का विचार और माँग
- संविधान सभा का गठन (कैबिनेट मिशन योजना)
- संविधान सभा की कार्यवाही
- संविधान सभा की समितियाँ
- प्रारूप समिति और संविधान का अंगीकरण
- संविधान सभा में राजस्थान
एक नज़र में
- गठन: कैबिनेट मिशन योजना (1946) के अनुसार; कुल 389 सीटें (ब्रिटिश प्रांत 296 + रियासतें 93); प्रांतीय विधानसभाओं द्वारा अप्रत्यक्ष चुनाव (एकल संक्रमणीय मत); विभाजन के बाद 299 सदस्य
- तिथियाँ: पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 (अस्थायी अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा); स्थायी अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद (11 दिसंबर 1946); उद्देश्य प्रस्ताव — नेहरू, 13 दिसंबर 1946 (स्वीकृत 22 जनवरी 1947); प्रारूप समिति 29 अगस्त 1947; अंगीकृत 26 नवंबर 1949; लागू 26 जनवरी 1950
- समय: 2 वर्ष 11 माह 18 दिन, 11 सत्र; मूल संविधान — प्रस्तावना + 395 अनुच्छेद, 22 भाग, 8 अनुसूचियाँ
- राजस्थान से: वी. टी. कृष्णमाचारी, हीरालाल शास्त्री, जयनारायण व्यास, माणिक्यलाल वर्मा, गोकुललाल असावा आदि; अजमेर-मेरवाड़ा से मुकुट बिहारी लाल भार्गव
संविधान सभा का विचार और माँग
- संविधान सभा = जनता के प्रतिनिधियों की वह सभा जो देश का संविधान बनाती है। भारत में यह विचार इसलिए ज़रूरी था कि अब तक के सारे क़ानून (1919, 1935) ब्रिटिश संसद ने बनाए थे — भारतीयों का कहना था कि अपना संविधान स्वयं बनाएँगे।
| वर्ष | घटना |
|---|---|
| 1895 | "स्वराज विधेयक" — तिलक से जोड़ा जाता है; भारतीयों द्वारा संविधान का पहला विचार |
| 1928 | नेहरू रिपोर्ट (मोतीलाल नेहरू) — भारतीयों द्वारा तैयार पहला संविधान-प्रारूप; मौलिक अधिकारों की माँग |
| 1934 | एम. एन. रॉय ने पहली बार संविधान सभा का विचार रखा |
| 1935 | कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से संविधान सभा की माँग की |
| 1938 | नेहरू — स्वतंत्र भारत का संविधान वयस्क मताधिकार से चुनी सभा बनाएगी, बाहरी हस्तक्षेप के बिना |
| 1940 | अगस्त प्रस्ताव — अंग्रेज़ों ने माँग को सिद्धांत रूप में माना |
| 1942 | क्रिप्स मिशन — युद्ध के बाद संविधान सभा का प्रस्ताव (मुस्लिम लीग ने ठुकराया) |
| 1946 | कैबिनेट मिशन — संविधान सभा के गठन की वास्तविक योजना |
पूरा अध्याय पढ़ें
सभी उप-विषय, तालिकाएँ, एक-पंक्ति तथ्य और प्रश्न (हिंदी + English) — लॉगिन करके पढ़ें।
लॉगिन करें / खाता बनाएँ